उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित, रेडियो मुख्यालय लखनऊ में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न


उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान की राज्य इकाई का वार्षिक अधिवेशन रेडियो मुख्यालय, लखनऊ में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का चुनाव श्री संजीव गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 पुलिस मुख्यालय के द्वारा सम्पन्न कराया गया। नव निर्वाचित सदस्योें का चयन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से हुआ। नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अनुसार अब श्री अरविन्द कुमार जैन, से0नि0 पुलिस महानिदेशक, अध्यक्ष, श्री अनिल कुमार मिश्रा, से0नि0 पुलिस महानिरीक्षक, उपाध्यक्ष, श्री आर0के0 चतुर्वेदी, से0नि0 पुलिस महानिरीक्षक, महासचिव, श्री श्याम पाल सिंह, से0नि0 पु0उपा0, प्रथम सचिव, श्री महेन्द्र त्रिपाठी, से0नि0 पु0उपा0, द्वितीय सचिव, श्री आर0एल0 निरंजन, से0नि0 पु0उपा0, कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे।
श्री संजीव गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेक्षक, मुख्यालय द्वारा पेंशनर्स को बैंक आफ बड़ौदा द्वारा दिये जाने वाले लाभों से अवगत कराया गया और सभी पेंशनर्स को सहयोग हेतु आश्वासन भी दिया गया। उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया पुलिस मुख्यालय में एक अदद एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गयी है, जिसका विवरण पेंशनर्स ग्रुप में भेज दिया जायेगा।
उक्त अधिवेशन की कार्यवाही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा इस बैठक में प्रदेश स्तर के सेवानिवृत्त वरिष्ठ आई0पी0एस0 व पी0पी0एस0 अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button