उत्तर प्रदेश

मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 5 शातिर अपराधी दबोचे

लखनऊ,
साइबर क्राइम सेल और थाना महिंगवाँ (इंटौजा) की संयुक्त पुलिस टीम ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मोबाइल फोन लूट और चोरी कर उनमें मौजूद मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 3 की-पैड फोन, 2 सिम कार्ड, एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
यह कार्रवाई लखनऊ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। साइबर क्राइम सेल और थाना महिंगवाँ की टीम ने 25 जून 2026 को इस गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की।
क्या है मामला
ग्राम दौलतपुर निवासी अम्बर लाल ने 1 मार्च 2025 को उनका की-पैड मोबाइल फोन छीन लिए जाने और उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 3,91,000 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना महिंगवाँ में मुकदमा दर्ज किया गया तथा साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से ठगी करने वाले गिरोह की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अपराध करने का तरीका
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लखनऊ, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में सुनसान इलाकों व भीड़भाड़ वाले बाजारों से मोबाइल फोन चोरी या लूटते थे। इसके बाद उन फोन में मौजूद सिम कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर संबंधित बैंक खातों में यूपीआई ऐप (जैसे फोनपे, पेटीएम, मोबिक्विक, नवी आदि) लॉगिन करते थे।
इसके जरिए वे रकम फर्जी खातों में ट्रांसफर करते और जनसेवा केंद्र व एटीएम मशीनों पर क्यूआर कोड स्कैन कर पैसा निकाल लेते थे। गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाता था और ठगी की रकम आपस में बांट लेता था।
गिरफ्तार आरोपी
राम स्वरूप मौर्या (31 वर्ष), निवासी सीतापुर
अमित कुमार (25 वर्ष), निवासी सीतापुर
सुभाष उर्फ सतीश उर्फ छोटू (23 वर्ष), निवासी सीतापुर
पुत्तीलाल (31 वर्ष), निवासी सीतापुर
रामू रावत (36 वर्ष), निवासी सीतापुर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
साइबर क्राइम सेल, कमिश्नरेट लखनऊ:
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह
उप निरीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा
उप निरीक्षक राकेश मिश्रा
हेड कांस्टेबल वशीम खान
हेड कांस्टेबल संतोष गौतम
हेड कांस्टेबल अखिलेश पटेल
कांस्टेबल जय प्रकाश यादव
कांस्टेबल अविनाश वर्मा
कांस्टेबल श्रीकांत
कांस्टेबल पप्पू पटेल
थाना महिंगवाँ (इंटौजा), कमिश्नरेट लखनऊ:
अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव
उप निरीक्षक राधेश्याम मौर्या (प्रभारी थाना महिंगवाँ)
उप निरीक्षक संतोष कुमार
कांस्टेबल अरविन्द कुमार
पुलिस की अपील: ऐसे करें बचाव
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल की सुरक्षा रखें और संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहें। मोबाइल में मजबूत पासवर्ड, पिन, फिंगरप्रिंट और फेस लॉक का इस्तेमाल करें।
मोबाइल चोरी होने पर तुरंत सिम ब्लॉक कराएं, 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करें और CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट करें। साथ ही बैंक और यूपीआई से जुड़े सभी पासवर्ड तुरंत बदलें।
OTP, UPI PIN, ATM PIN जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें और किसी भी अनजान लिंक या ऐप से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button