उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी बलरामपुर एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की अध्यक्षता में थाना को0 गैसड़ी में थाना समाधान दिवस संपन्न*

*शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*

जनपद में आज दिनांक 27.06.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अंतर्गत *श्रीमान जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* की अध्यक्षता में थाना को0 गैसड़ी में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

इस दौरान थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से भूमि विवाद तथा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि विवादों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण करना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

थाना समाधान दिवस पर राजस्व, पुलिस तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button