*थाना को0 गैसड़ी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष कोतवाली गैसड़ी श्री दुर्विजय के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनांक 27.06.2026 को थाना कोतवाली गैसड़ी पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजी0 पॉक्सो एक्ट *मु0अ0सं0 36/2026*, धारा 64(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS), धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 3(2)(V), 3(1)(W)(i) एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सुभान पुत्र जुम्मन, निवासी ग्राम भोजपुर थारू, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* सुभान पुत्र जुम्मन, निवासी ग्राम भोजपुर थारू, थाना कोतवाली गैसड़ी, जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. उ0नि0 श्री गुलाब शाही
2. कां0 अमित कुशवाहा
3. कां0 विनीत वर्मा




