उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्य

एनसीसी के प्रदेश स्तरीय कैंप कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर फूडमैन विशाल सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित किया

लखनऊ। 7 दिसंबर 2024। 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कैंप CATC-226 में शनिवार को एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप में फूडमैन विशाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में विशाल सिंह ने कहा कि “समाज सेवा से ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव लाते हैं।” उनके विचारों से कैडेट्स प्रेरित हुए और उनमें समाज सेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार हुआ।

स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर

कैंप में लगभग 90 कैडेट्स ने ब्लड सैंपल दिए, जबकि 42 कैडेट्स ने काउंसलिंग कराई। इसके अलावा, 55 कैडेट्स का मेडिकल चेकअप किया गया।
ब्लड डोनेशन में 32 कैडेट्स और दो एएनओ ने भाग लिया। रक्तदान करने वालों में लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा और लेफ्टिनेंट निधि भी शामिल रहीं।

डेंटल चेकअप

कार्यक्रम में डेंटल टीम ने 140 कैडेट्स का दंत परीक्षण किया। इस टीम का नेतृत्व डॉ. अर्चित द्विवेदी, डॉ. मनोज सिंह, और डॉ. स्वदेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि

कैंप को सफल बनाने में लेफ्टिनेंट कर्नल ऋग्वधन, लेफ्टिनेंट कर्नल मुकुल बाजपेई, मेजर कविता, और मेजर मोनिका श्रीवास्तव का योगदान रहा। विजय श्री फाउंडेशन से अभिजीत सिंह संदीप, प्रशांत राव गौतम, चित्रा मैम और अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

फूडमैन विशाल सिंह ने अपने प्रयास हंगर फ्री वर्ल्ड की जानकारी देते हुए युवाओं को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सेवा और जागरूकता के संदेश के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button