स्पोर्ट्स

Live Tokyo Olympics 2020 Updates Day 12: नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में ही 86.65 मीटर का थ्रो कर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

[ad_1]

Neeraj chopra  - India TV Hindi
Image Source : GETTY
Neeraj chopra  

Live Update Tokyo Olympics 2020 4th August Day 12 Wednsday Live From Japan 

नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव टोक्यो ओलंपिक 2020 ब्लॉग में आपका स्वागत है। टोक्यो ओलंपिक का 11वां दिन भारत के लिए निराशाजनक रहा। पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। आज महिला हॉकी टीम के पास इतिहास रचने का मौका होगा। एथलेटिक्स में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह अपना दम दिखाने उतरेंगे। वहीं, बॉक्सिंग में मेडल पक्का कर चुकी महिला बॉक्सर लवलीना फाइनल में पहुंचने के इरादे से तुर्की के मुक्केबाज का सामना करेंगी। 

……………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………………

Tokyo Olympics 2020 4th August 

5:52 AM भारत के नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का लंबा थ्रो कर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई।

5:50 AM फिनलैंड के लासी ने अपने पहले ही प्रयास में 84.50 मीटर का थ्रो फेंक कर फाइनल के लिए किया क्वालीफाई।

5:38 AM रोमानिया के अलेक्जेंड्रू मिहैता कर रहे हैं थ्रो की शुरुआत और पहले ही प्रयास में 83.50 मी​टर की बाधा को पार किया क्वालीफाई।

5:35 AM पूल ए और बी को मिलाकर कुल 32 एथलीट क्वालीफिकेशन राउंड में हिस्सा ले रहे हैं। भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा के अलावा शिवपाल सिंह भी भारत अपनी किस्मत आजमाएंगे।

5:30 AM नीरज चोपड़ा ने थ्रो से पहले वार्मअप शुरू कर दिया है। जेवलिन थ्रो के इस प्रतियोगिता में सीधे क्वालीफाई करने के लिए उन्हें 83.50 मीटर का थ्रो फेंकना पड़ेगा।

5:28 AM पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन के ग्रुप-ए में नीरज चोपड़ा अपनी दावेदारी पेश करेंगे। भारत के इस स्टार भाला फेंक खिलाड़ी से सभी को काफी उम्मीदें हैं।

टोक्यो ओलंपिक में 12वें दिन बुधवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है:-

एथलेटिक्स

पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन : ग्रुप ए – नीरज चोपड़ा – 5:35 AM 

पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन : ग्रुप बी – शिवपाल सिंह – 7:05 AM

मुक्केबाज़ी

महिला वेल्टरवेट (69 किग्रा) सेमीफाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली – 11:00 AM 

गोल्फ़

महिला राउंड 1: अदिति अशोक – 5:55 AM 

महिला राउंड 1: दीक्षा डागर – 7:39 AM 

रेसलिंग

रवि कुमार दहिया – पुरुष 57 kg फ्रीस्टाइल, 8.21 AM

अंशु मलिक – महिला 57 kg फ्रीस्टाइल, 8.28 AM

दीपक पुनिया – पुरुष 86 kg फ्रीस्टाइल, 8.49 AM

हॉकी

महिला सेमीफाइनल: अर्जेंटीना बनाम भारत –  3:30 PM



[ad_2]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button