*थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा साइकिल चोरी का खुलासा कर चोर को किया गया गिरफ्तार,चोरी की गई 02 साइकिल बरामद*
घटना का विवरण* वादी सूरज शुक्ला पुत्र राम हिमांचल शुक्ला निवासी निरंजनडीह, कस्बा महराजगंज तराई द्वारा थाना महराजगंज तराई में सूचना दी गई थी कि दिनांक 07.05.2026 को पेट्रोल पम्प के पास खड़ी उनकी साइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इसके अतिरिक्त कुछ दिन पूर्व सिद्धमान पुत्र राम सागर निवासी गोपालीपुर की साइकिल भी पेट्रोल पम्प से चोरी हुई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज तराई में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में –
आज दिनांक 12 मई 2026 को थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पजी0 मु0अ0सं0 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबन्धित अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त चेते पुत्र महंगू निवासी ग्राम मोतीपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर ( उम्र 30 वर्ष) को ललिया रोड नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 02 साइकिल बरामद की हैं। पुलिस द्वारा दोनों बरामद की गई साइकिलों की पहचान भी की गई। अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवण*
1. चेते पुत्र महंगू निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना ललिया, जनपद बलरामपुर
*बरामदगी*
02 अदद चोरी की साइकिल
*गिरफ्तारी टीम*
1. उ0नि0 नागेश्वर नाथ पटेल
2. का0 दीपक गुप्ता
3. का0 नीरज कुमार




