निकाय चुनाव में आरक्षण, सरकार की मनमानी रवैया पर काशीराम बहुजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्रीबाई फुले का तीखा वार
लखनऊ।
सावित्रीबाई फुले पूर्व सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी राष्ट्रीय संघ सेवक संविधान आरक्षण बचाओ महासंघ, के तत्वधान में आज यूपी प्रेस क्लब में बहुजन समाज सावधान प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आर एस एस , भाजपा की सरकार के नेतृत्व में भारत कहा बहुसंख्यक समाज किसान मजदूर, कमजोर वर्ग, गरीबी भूखमरी, बेरोजगारी, शोषण, अत्याचार, अन्याय से पीड़ित हुआ चिंतित भयभीत लोगों , को उनको नया दिलाने के लिए, महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा मैं बहुजन समाज में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित वर्ग जनजाति वर्गों को सावधान करने के लिए प्रेस वार्ता कर रही हूं। जिससे मैं सभी को जागरूक कर सकूं। जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने की सुगबुगाहट बड़ी तेजी से चल रहा था, चुनाव प्रचार में आरक्षित वर्ग व सामान्य वर्ग से जो लोग चुनाव लड़ना चाहते थे, अपना पोस्टर बैनर के माध्यम से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे। आर एस एस ,
भाजपा के लोगों ने इस चुनाव को अपने पक्ष में ना देखते हुए अपने ही लोगों से इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर करा दिया। उन्होंने कहा याचिका दायर कराकर पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर रोक लगवाने का कार्य किया गया है। जिसका मैं विरोध करती हूं।आर एस एस , भाजपा के लोगों ने पिछड़े वर्ग की नाराजगी को देखते हुए पुनः पिछड़े वर्ग का वोट लेने के लिए उनका पीठ थपथपा ने का काम किया। उधर हाईकोर्ट के आदेश स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रिट करा दिया जिससे पिछड़ा वर्ग खुश होकर भाजपा को वोट करें। सुप्रीम कोर्ट न्यायालय द्वारा हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाते हुए चुनाव की समय सीमा को लंबे समय तक बढ़ा दिया गया जो सरकार की मंशा के अनुरूप हुआ है। यही भाजपा आर एस एस , चाहती थी। भाजपा की सरकार की घटिया मानसिकता को उजागर करता है।आर एस एस , भाजपा के घटिया नियत एवं नेताओं को अब हम सभी बहुजन समाज के लोगों को समझकर सावधान रहना होगा, जैसा कि अभी एक समाचार चैनल के माध्यम से पता चला कि 2024 में होने वाले आम चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए,आर एस एस , ग़दर फिल्म पार्ट 2 को संचालित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।आर एस एस , भाजपा के तिकड़म को अब गैर भाजपा के विचारधारा के लोग समझ चुके हैं। और भाजपा की सरकार को नकार रहे हैं और भाजपा के विकल्प के साथ खड़ा होने जा रहे हैं। यही कारण है कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का बड़े पैमाने पर स्वागत हो रहा है। वहीं पर अब यूपी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होने वाला है। सावित्रीबाई फुले ने यह भी कहा की मैं आर एस एस , भाजपा की नीति एवं नियत को समझकर संविधान आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा व सांसद पद छोड़ा तथा 2017 से लगातार भाजपा आरोपों संविधान एवं आरक्षण बचाओ का माने आंदोलन चला रही हूं।आर एस एस , भाजपा की सरकार से खिन्न होकर अब भारत का बहुजन समाज भाजपा के विकल्प के तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। मैं इसका स्वागत करती हूं। यह मेरे आंदोलन की सफलता है। मैं प्रेस के माध्यम से समस्त बहुजन चिंतक समाज सुधारक बुद्धि वादी अंबेडकर वादियों से आग्रह करती हूं कि संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए अपना ईगो खत्म करके विकल्प के साथ खड़ा होने कि आज जरूरत है।आर एस एस , भाजपा उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति किस श्रेणी में शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है, इससे अनुसूचित जातियों को सबक सिखाना होगा। मैं अनुसूचित जाति की आरक्षण की कोटा बढ़ाने की मांग करती रही हूं। प्राइवेट सेक्टर में भी अनुसूचित जाति की आरक्षण कोटा सुनिश्चित कराने की मांग करते रही हूं। संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संविधान आरक्षण बचाओ बहुजन समाज महासंघ का गठन किया गया है। इस महा संघ में आप सभी बहुजन समाज का स्वागत है। स्वागत में उनका भी करती हूं कि जो भाजपा का विकल्प भारत जोड़ो यात्रा करके बन गए एवं सर्वधर्म सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का में प्रबल समर्थन करती हूं।
