उत्तर प्रदेश

वीमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग का महाराणा प्रताप वॉलीबॉल एकेडमी में ऐलान।

लखनऊ संवाददाता। महिलाओं के खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम महाराणा प्रताप एकेडमी वॉलीबॉल अकादमी खरगपुर लखनऊ ने उठाया है। वीमेंस प्रो वॉलीबॉल लीग का भव्य ऐलान किया गया है। आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में खेल प्रशासन और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह लीग महिलाओं को एक पेशेवर सशक्त और प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास मानी जा रही है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग के संस्थापक कुलवंत बलियान ने कहा कि यह लीग न केवल महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी। बल्कि देशभर में महिला वॉलीबॉल को एक नई पहचान भी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए प्रमुख पेशेवर वॉलीबॉल लीग भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर महिला खेलों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बबीता चौहान ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि खेल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सशक्त माध्यम है और यह लीग युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए प्रमुख पेशेवर वॉलीबॉल लीग जैसी पहलें महिलाओं को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास, पहचान और अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि यह लीग न केवल खेल को बढ़ावा देगी,बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। घोषणा समारोह में उपस्थित अतिथियों ने लीग की परिकल्पना उद्देश्य और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। महिलाओं के लिए प्रमुख पेशेवर वॉलीबॉल लीग को एक ऐसा मंच महाराणा प्रताप वालीबॉल एकेडमी जो खेल अवसर और समानता तीनों को एक साथ जोड़ता है। यह लीग आने वाले समय में महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए नए अवसर,पेशेवर ढांचा और व्यापक दर्शक वर्ग तैयार करने की दिशा में काम करेगी। एसटीएफ लखनऊ मुख्यालय धर्मेश कुमार शाही निकाह की देश के नेक्शन नेशनल इंटरनेशनल प्लेयर भी आएंगे। इस मैच से हमारे देश की महिला खिलाड़ी आगे बढ़े। यही मेरा शुभकामना है महिला खिलाड़ियों के लिए। इस कार्यक्रम में हिमांशु सिंह भूपेंद्र सिंह उर्फ मनी ठाकुर हिमांशु सिंह इंस्पेक्टर प्रताप सिंह युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button