उत्तर प्रदेश

थाना प्रभारी आलोक सिंह और उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, अब तक चार अभियुक्त जेल भेजे गए

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अंतर्गत थाना विकासनगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा बेचने वाले संगठित सिंडिकेट के दो और अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब तक इस सिंडिकेट से जुड़े कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थाना विकासनगर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में उजागर हुआ संगठित तस्करी नेटवर्क

गिरफ्तार  जिस में  – जियाउद्दीन (उम्र लगभग 29 वर्ष), पुत्र इलियास, निवासी ग्राम गव हिया, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर (वर्तमान पता: झोपड़ी, गणपति प्लाजा कॉम्प्लेक्स के पास, विकासनगर 2- मोहम्मद सुहेल (उम्र लगभग 20 वर्ष), पुत्र मोहम्मद सहमत, निवासी ग्राम दुगौरा, थाना बक्शी का तालाब, लखनऊ (वर्तमान पता: किराए का मकान, भुइयन देवी मंदिर के पास, आदिल नगर, थाना गुडंबा) बताया।

प्लास्टिक की पुड़ियों में गांजा, सुनियोजित तस्करी का भंडाफोड़

तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 05 पारदर्शी प्लास्टिक की पुड़िया बरामद की गईं, जिन्हें खोलने पर गांजा जैसी तीखी गंध पाई गई। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे शौक और अवैध कमाई के लालच में गांजा की पुड़िया तैयार कर बेचते थे।

अभियुक्तों की निशानदेही पर सचिवालय तिराहा मेट्रो स्टेशन के पास एक पुराने लोहे के पाइप के निकट छुपाकर रखा गया गांजा भी बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण

पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 0.956 किलोग्राम अवैध गांजा एवं नकदी बरामद हुई—

जियाउद्दीन से: 0.500 किलोग्राम गांजा, ₹450 नगद

मोहम्मद सुहेल से: 0.456 किलोग्राम गांजा, ₹380 नगद

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी आलोक सिंह का सख्त संदेश

इस पूरी कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि थाना प्रभारी आलोक सिंह के नेतृत्व में विकासनगर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। वहीं चौकी प्रभारी सब्ज़ी मंडी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह की सक्रिय निगरानी और सतर्कता इस सफलता का अहम कारण रही। और साथ में विकाश नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रहा जिस में

उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह (चौकी प्रभारी, सब्ज़ी मंडी) उपनिरीक्षक आनंद कुमार यादव

उपनिरीक्षक गौरे लाल मुख्य आरक्षी अनुज कुमार

आरक्षी रघुवीर

विकासनगर पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध गांजा तस्करों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पुलिस ग्राउंड लेवल पर पूरी मुस्तैदी से अपराध के खिलाफ अभियान चला रही है। नशा मुक्त समाज की दिशा में यह कार्रवाई एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम मानी जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।
ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञान सिंह 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button