उत्तर प्रदेश

*क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी उतरौला बलरामपुर द्वारा शहर बलरामपुर में आयोजित हो रही सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया*

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु *क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह* * द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश-निकास प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही एवं परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।

*जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही है।*

सोशल मीडिया सेल
बलरामपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button