Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
गरीब बेटियों के हाथ पीले करने हेतु पी के चैरिटेबल ट्रस्ट का पंजीयन शुरू - Crime Week
अम्बेडकर नगर

गरीब बेटियों के हाथ पीले करने हेतु पी के चैरिटेबल ट्रस्ट का पंजीयन शुरू

--कन्याओं के विवाह सहित अन्य समाज सेवा के कार्य करता है ट्रस्ट

क्राइम वीक न्यूज़

अम्बेडकरनगर।

समाज में गरीब और असहाय लोगों की मदद एवं सहायता करते हुए प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीब बेटियों की शादी राजवाड़े तरीके से कराये के लिए भी संकल्पित है। ट्रस्ट विगत वर्षों मे 42 गरीब बेटियों की शादी करा चुका है और ट्रस्ट के अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव के द्वारा कोरोना काल में गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराकर ऐसा कीर्तमान स्थापित किया है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
इसी कड़ी में आज रविवार को प्रभावती कैलाश चैरिटेवल ट्रस्ट बसखारी कार्यालय पर नामांकन कराया। वहीं शिक्षा एवं समाज से कटे परिवारों को जोड़ने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा 26 गरीब परिवारो के बच्चों का जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय में एडमिशन करा कर उन्हें शिक्षित करने का कार्य भी जारी है।
उल्लेखनीय है कि नवंबर में आयोजित होने वाले सर्व धर्म सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम में 21 गरीब कन्याओं की शादी के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन तिथि पर अभिभावकों ने पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए नामित टीम का नेतृत्व ट्रस्ट के महामंत्री मोहम्मद कलाम शाह ने किया। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शरद यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन से वंचित अन्य गरीब कन्याओं के लिए 17 सितंबर को भी कैंप लगाया जाएगा।
मौके पर ट्रस्ट से जुड़े सदस्य कुमैल अहमद, कोषाध्यक्ष मो जावेद, राइन, गोलू, विशाल पटेल, प्रिंश, सुभम वैध समेत तमाम लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button