अजब गजब

अजब-गजब: इस देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नए साल का जश्न, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पूरी दुनिया ने पुराने साल को अलविदा कहते हुए नए साल का नई तैयारियों के साथ स्वागत कर लिया है। कहा भी गया है कि समय किसी के लिए कभी रुकता नहीं है। ये अपनी रफ्तार से चलता रहता है। जब नया साल आता है तो लोग काफी उत्साह के साथ इसका स्वागत करते हैं और अपने लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं। कई सारे लोग नए साल में नए लक्ष्य को पाने की योजना बनाते हैं और उसको पाने के लिए मेहनत के साथ लग जाते हैं। दुनिया भर के लोगों ने नए साल को खूब धूमधाम से मनाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां नए साल का स्वागत लोग कब्रिस्तान को सजा कर करते हैं। लोग यहां अपने लोगों की कब्रों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। लोग कब्रों को सजाते हैं और उनकी बगल में सोते हैं। आइए जानते हैं कि और भी क्या खास करते हैं इस देश के लोग नए साल पर…

चिली देश के लोग कब्रिस्तान में मनाते हैं नया साल

दुनिया में चिली एक ऐसा देश है जहां के लोग नए साल का जश्न अपने परिवार के उन लोगों के साथ मनाते हैं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसी मान्यता है कि उनके परिजन नए साल की विदाई और नए साल का स्वागत करने के लिए अपनी कब्रों में लौट आते हैं। इस दिन यहां के लोग अपने घरों को तो सजाते ही हैं साथ ही कब्रिस्तानों में भी सजावट की जाती है और आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया जाता है।

लोग अपने पूर्वजों के के कब्र को अच्छे से सजाते है और वहीं बिस्तर लगाकर सो जाते हैं। ये हैरानी वाली बात हैं कि दुनिया भर में चिली ही एक ऐसा देश है जहां शहर तो सजाए ही जाते हैं, कब्रिस्तान भी रौशनी से जगमगाते हैं। नए साल पर यहां के लोग कब्रिस्तान में ही पाए जाते हैं।

यहां के लोग पुराने साल की विदाई और नए साल का स्वागत कब्रिस्तान में ही करते हैं। लोगों में ऐसी मान्यता है कि भले ही उनके परिवार के लोग अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अगर उनके साथ नए साल का स्वागत किया जाएगा तो उनका भाग्य पूरे साल उनका साथ देगा।

नए साल से एक दिन पहले यहां के लोग एक चम्मच में दाल रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आने वाले नए साल में समृद्धि बनी रहती है। इस देश में नए साल पर जूते के नीचे पैसे रखने का भी रिवाज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button