भारतीय किसान जनशक्ति यूनियन ने की बैठक
गोसाईंगंज, लखनऊ।
भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निज निवास कार्यालय गोसाईंगंज में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अगुवाई राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार वर्मा द्वारा की गई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक मानसिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू वर्मा ने किया। उन्होंने आये हुए पदाधिकारियों से वाता चार मार्च को बीकेटी में आयोजित होनी वाली संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत को सफल बनाने के लिए वार्ता की। इस मौके पर नन्द कुमार, दीपू वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, दयाराम निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, मानवेन्द्र वर्मा प्रदेश सचिव उप्र, रामसुरेश कश्यप प्रदेश सदस्य उप्र, राम लखन रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखनऊ, लायक राम यादव जिला महासचिव लखनऊ, सुनील कुमार यादव जिला वरिष्ठ संयुक्त महामंत्री लखनऊ, मनोज सिंह ब्लाक महासचिव गोसाईगंज लखनऊ, रामगोपाल विश्वकर्मा जिला महामंत्री लखनऊ आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।
