लखनऊ

संगीत नाटक एकेडेमी गोमती नगर लखनऊ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज़ उत्तर प्रदेश महोत्सव का आयोजन

संचालक रोमा श्रीवास्तव ने बताया कि सृजन फाउंडेशन द्वारा पिछले 6 वर्षों से उत्तर प्रदेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बार के 7वें उत्तर प्रदेश महोत्सव का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा। आज का यह कार्यक्रम उसी महोत्सव का ओपनिंग कार्यक्रम है- *आगाज़ उत्तर प्रदेश महोत्सव*.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन रुचिता चौधरी, कार्यक्रम अधिकारी संस्कृति निदेशालय कमलेश कुमार पाठक, सह संयोजक एन जी ओ प्रकोष्ठ, भाजपा अवध क्षेत्र संतोष श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर राजभवन कुलदीप सिंह एवम वरिष्ठ नेता दीपक रंजन की उपस्थिति रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अंजुल बाजपेयी द्वार गणेश वंदना वक्रतुंड महाकाय से हुआ। त्रिशक्ति के डायरेक्टर रॉनी सिंह के निर्देशन में इशिका श्रीवास्तव, विदुषी त्रिपाठी, वर्धिका जैन, आरोही कुमारी, बोर्नव प्रतिम नाथ ने शुद्ध शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। स्तम्भ संस्था की डायरेक्टर गुरु अर्चना तिवारी के निर्देशन में अंजुल बाजपाई, अनुष्का शर्मा, वान्या भार्गव, अंशिका मिश्रा, विधू शरण ने देशभक्ति के गानों पर प्रस्तुति दी। नृत्य सुन्दरम के डायरेक्टर पीयूष पाण्डेय के निर्देशन में नंदिनी खरे, वैष्णवी चतुर्वेदी, निमिषा वर्मा, मान्या श्रीवास्तव, ओजस्वी गिरी, आन्या पांडेय एवं अविषि राय ने मैं रहूँ या न रहूँ भारत यह रहना चाहिए, अये वतन वतन मेरे आबाद रहे तू, कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले गीतों पर प्रस्तुति दी।

विशिष्ट योगदान के लिए नीमा पन्त, नीलम श्रीवास्तव, नजम अहसन, अर्चना सिन्हा, निधि तिवारी, सरिता सिंह, ममता सक्सेना, रॉनी सिंह, पीयूष पांडेय, अर्चना तिवारी, स्वाति जैन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्मिता श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दिलीप यशवर्धन, डॉ अर्चना सक्सेना, स्वाति जैन, शैलेन्द्र मोहन, संध्या बाठला, मनीष श्रीवास्तव, अनूप सक्सेना, सुनील शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सृजन फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ अमित सारिकवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button