उत्तर प्रदेश

दस दिन में दूसरी बाइक चोरी डुमरियागंज में पुलिस गश्त गायब,चोर बेलगाम,

सिद्धार्थ नगर जिले में डुमरियागंज क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े बाजार से उड़ी सुपर स्प्लेंडर, पहले भी 17 तारीख को हुई थी चोरी पुलिस अब तक खाली हाथ।डुमरियागंज में चोरी की घटनाओं ने अब खुलकर पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी है। महज दस दिन के भीतर दूसरी बाइक चोरी की वारदात ने यह साफ कर दिया है कि इलाके में चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस सिर्फ कागजी गश्त तक सीमित रह गई है।ताजा मामला डुमरियागंज के स्टेट बैंक के बगल गुरुवार स्थित गुलमर्ग मेराज कलेक्शन के सामने का है, जहां वार्ड नं. 5 सफा कॉलोनी निवासी बसीर अहमद की काले रंग की सुपर स्पेलंडर UP, 55 AA, 3538 बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि बसीर अहमद अपनी बाइक मैराज कलेक्शन के सामने खड़ी कर करीब 10 मिनट के लिए कपड़े खरीदने दुकान में गए थे, लेकिन जब बाहर निकले तो बाइक मौके से गायब थी।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले 17 तारीख को भी इसी क्षेत्र में एक बाइक चोरी हुई थी, जिसका आज तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से साफ है कि चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े चोरी होना इस बात का सबूत है कि पुलिस की गश्त पूरी तरह फेल हो चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया कि थाने से सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई सख्ती या कार्रवाई नजर नहीं आ रही।इलाके में यह भी चर्चा है कि अगर समय रहते पुलिस ने सख्त कदम नहीं उठाए तो आने वाले दिनों में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बार,बार चोरी होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है ! क्या चोरों को खुली छूट दे दी गई है।व्यापारी सलाम नमस्ते मंजर अब्बास, विवेक कुमार,और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ और गश्त व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर विरोध करने को मजबूर होंगे।अब देखना यह है कि डुमरियागंज पुलिस इस बार भी पुरानी तरह मामले को ठंडे बस्ते में डालती है या फिर वाकई में कोई ठोस कार्रवाई करती है।प्रकरण में, C,O, डुमरियागंज वृजेश कुमार वर्मा से बात करने की कोशिश की गई तो मोबाइल कवरेज क्षेत्र से बाहर बता रहा है ।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button