उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर पुलिस बनी संरक्षक: बालिकाओं संग भोज, सुरक्षा का दिया भरोसा

शाहजहाँपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना सेहरामऊ दक्षिणी की महिला सुरक्षा दल ने रामनवमी के अवसर पर मानवीय पहल करते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भावलखेड़ा की बालिकाओं के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं को थाना परिसर बुलाकर कन्या भोज कराया गया और “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन” के संदेश को मजबूत किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

बालिकाओं ने भी मिशन शक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे माहौल उत्साह और आत्मविश्वास से भर गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को पुष्प गमले भेंट कर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिकाओं सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। यह पहल पुलिस और समाज के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button