रूस और यूक्रेन के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है। राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रहा है। रूस के इस हमले में 10 आम नागरिकों समेत 50 लोगों की मौत चुकी है। यूक्रेन ने भी रूस के 50 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के सामने न झुकेंगे और न ही सरेंडर करेंगे।
þकीदोनों ही देश एक दूसरे को अपनी ताकत दिखा रहे हैं। यूक्रेन में रूसी टैंक घुस चुके हैं और धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ हमला बोल दिया है। राजधानी कीव में भी रूस की सेना प्रवेश कर चुकी है और हमले शुरू कर दिए हैं। नाटों के दखल पर रूस ने साफ कर दिया है कि अब यूक्रेन के खिलाफ पीछे नहीं हटने वाला है।

रूस और यूक्रेन में हो रहे युद्ध के बीच दोनों देशों की ताकत की खूब चर्चा हो रही है। लेकिन रूस यूक्रेन से सैन्य क्षमता और हथियारों के मामलों में बहुत आगे है। अब इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस अपने ‘फादर ऑफ ऑल बम'(FOAB) का इस्तेमाल कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुतिन ने यूक्रेन में इस बम के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है।