Tokyo Olympics 2020 4th August Schedule : एक्शन में होंगे नीरज और लवलीना, महिला हॉकी टीम खेलेगी सेमीफाइनल
[ad_1]

Tokyo Olympics 2020 4th August Schedule
टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में अब तक 2 मेडल आ चुके हैं और अब भारतीय एथलीट 12वें दिन यानी 4 अगस्त को मेडल की संख्या में इजाफा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। भारतीय एथलीट 12वें दिन खिलाड़ी 5 अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। एक तरफ जहां बॉक्सर लवलीना सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। वहीं, कुश्ती में 3 भारतीय पहलवान अपना दम दिखाएंगे। भारतीय महिला हॉकी पर भी सभी की निगाहें टिकी होंगी जो फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी।
भारत का 4 अगस्त को शेड्यूल इस प्रकार है:
एथलेटिक्स
पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन : ग्रुप ए – नीरज चोपड़ा – 5:35 AM
पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन : ग्रुप बी – शिवपाल सिंह – 7:05 AM
मुक्केबाज़ी
महिला वेल्टरवेट (69 किग्रा) सेमीफाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम बुसेनाज सुरमेनेली – 11:00 AM
गोल्फ़
महिला राउंड 1: अदिति अशोक – 5:55 AM
महिला राउंड 1: दीक्षा डागर – 7:39 AM
रेसलिंग
रवि कुमार दहिया – पुरुष 57 kg फ्रीस्टाइल, 8.21 AM
अंशु मलिक – महिला 57 kg फ्रीस्टाइल, 8.28 AM
दीपक पुनिया – पुरुष 86 kg फ्रीस्टाइल, 8.49 AM
हॉकी
महिला सेमीफाइनल: अर्जेंटीना बनाम भारत – 3:30 PM
[ad_2]