जिला महिला हॉस्पिटल में भ्रष्टाचार चरम पर। जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर धन उगाही
प्रतापगढ़
एक तरफ़ जहाँ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर प्रतापगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे हैं।
प्रतापगढ़ के महिला 100 बेड न्यू हॉस्पिटल में तैनात फार्मासिस्ट रामानंद कन्नौजिया का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि वह अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर खुलेआम लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं।
सीएमओ कार्यालय से महज कुछ कदम की दूरी पर चल रही यह अवैध वसूली स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मिलीभगत को उजागर करती है। अस्पताल में आने वाले पीड़ितों से रामानंद कन्नौजिया ₹100 की वसूली कर जन्म प्रमाण पत्र बनवा रहे हैं, जबकि यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। यह वीडियो कुछ समय पहले का है। यह पूरा मामला वीडियो में पूरा नज़र आ रहा है।
वहीं आम जनता को इस भ्रष्टाचार से मानसिक व आर्थिक दोनों रूपों में शोषण का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन को चाहिए कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे और सरकार की “भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था” की मंशा ज़मीनी स्तर पर भी दिखे।