अजब गजब

अजब-गजब: केले से डरते हैं चूहे, लेकिन चुहिया नहीं, वजह हैरान करने वाली!

घर में कोई भी चीज पड़ी हो अगर चूहे हैं तो वो जरूर खा जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा फल है जिससे चूहे डरते हैं? वैज्ञानिकों को एक शोध में पता चला है कि चूहे केले से डरते हैं, हालांकि चूहिया नहीं डरती हैं। इस रिसर्च से पता चला है कि केले की खुशबू से उन्हें तनाव महसूस होता है। मॉन्ट्रियल, क्यूबेक में मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह रिसर्च किया है।

 

इस रिसर्च में चूहों में स्ट्रेस हार्मोन के बारे में जानकारी मिली है। जब वह गर्भवती या स्तनपान कराने वाली चुहियों के करीब थे तो ऐसा पाया गया। वैज्ञानिकों को शोध से पता चला है कि चुहियों के मूत्र में एन-पेंटाइल एसीटेट नाम का कंपाउंड होता है जिसकी वजह से चूहों में हार्मोनल बदलाव आने लगा था। इस कपाउंड के चलते केले में एक खास खुशबू रहती है। आइए जानते हैं आखिर इसकी क्या वजह है?

 

वैज्ञानिकों के इस शोध को साइंस एडवांसेज में प्रकाशित किया गया है। इस शोध के सीनियर राइटर जेफरी मोगिल ने बताया कि ये हमारे लिए बेहद आश्चर्य करने वाली जानकारी थी, क्योंकि हम इसकी जांच नहीं कर रहे थे। दरअसल यह अचानक हमें पता चला।

 

उन्होंने कहा कि हमने लैब में दूसरे प्रयोग के लिए चुहिया को रखा था। हालांकि हमारे एक छात्र को महसूस हुआ कि चूहों ने अजीबगरीब व्यवहार करना शुरू कर दिया था। वैज्ञानिकों ने आगे जो बातें बताई हैं वो और हैरान करने वाली हैं।

 

शोधकर्ताओं ने अपने पेपर में लिखा है कि वर्जिन नर चूहे अपनी अनुवांशिक फिटनेस को बढ़ाने के लिए शिशु हत्या जैसी आक्रामकता दिखाने के लिए जाने जाते हैं। इन शिकारियों से अपने बच्चों की जान बचाने के लिए गर्भवती और स्तनपान कराने वाली चूहिया अपने शरीर से रासायनिक उत्सर्जन छोड़ती हैं। इससे वह चूहों को अपने आप से दूर रहने का मैसेज देती हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि चुहियों के मूत्र में मौजूद कैमिकल से चूहों में तनाव बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने महसूस किया कि अगर यह कैमिकल कहीं और से आए, तो चूहों का व्यवहार कैसा होगा। शोधकर्ताओं ने केले के तेल को रुई में लगाकर चूहों के पिजड़े में रख दिया।

इसके बाद उन्होंने देखा कि इसकी खुशबू से चूहों में तनाव बढ़ गया। ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार से मूत्र की वजह से बढ़ा था। शोधकर्ताओं को पता चला कि वर्जिन चूहों में तनाव का स्तर काफी अधिक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button