उत्तर प्रदेशउन्नावघटनाएंबड़ी खबरभारतमौसमराज्य

गंगा के बाढ़ के पानी में डूबा बच्चा।

उन्नाव।

मां के साथ रक्षाबंधन पर मामा के घर आया नौ वर्षीय बालक गांव के किनारे गंगा के बाढ़ के पानी में नहाते समय डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। परिजनों में कोहराम मचा है।
फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी गांव निवासी रामकरन की पत्नी रिंकी रक्षाबंधन पर अपने नौ वर्षीय बेटे अर्पित के साथ भाई विनोद के घर बारासगवर के सेढू़पूर गांव आई थी। सेढू़पुर गांव में गंगा की बाढ़ का पानी भरा है। सोमवार सुबह अर्पित ने अपने मामा विनोद से बाढ़ के पानी में नहाने की बात कही। विनोद उसे लेकर गांव के किनारे पहुंच गया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से बालक गहराई में चला गया। जब तक विनोद कुछ कर पाता अर्पित डूब गया। विनोद के शोर मचाने पर वहीं मौजूद गोताखोरों ने बच्चे को खोजने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुलवाकर बच्चे की खोजबीन कराई पर शाम तक उसका पता न चलने पर परिजन बेहाल हो गए। अर्पित माता-पिता का इकलौता है। उसके गंगा के पानी में लापता होने से मां रिंकी का रोकर बुरा हाल रहा।

प्रेम शंकर तिवारी।
प्रेम शंकर तिवारी।
प्रेम शंकर तिवारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button